Saturday, May 31, 2014

(1.1) Rajasthan Ki Bhaugolik Sthiti

Rajasthan Gen, Knowledge (GK) 
राजस्थान की भौगोलिक स्थिति 
- राजस्थान भारतीय उपमहाद्वीप की उत्तरी- पश्चिमी दिशा की ओर स्थित है।
- इसका अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार क्रमशः 23 3' उत्तर से 30 12' उत्तर तथा 39 30' पूर्व से 78 17' पूर्व तक है।
- कर्क रेखा राजस्थान के दक्षिणी सिरे को स्पर्श करती है।
- राजस्थान का आकार पतंगाकार तथा आकृति विषम कोणीय चतुर्भुजाकार है।
- राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342239 वर्ग किलो मीटर है, जो देश के क्षेत्रफल का लगभग दसवाँ भाग है।क्षेत्रफल की दृष्टि से देश के राज्यों में राजस्थान का प्रथम स्थान है।
- राजस्थान का क्षेत्रफल जिम्बाबवे तथा जापान के क्षेत्रफल से थोड़ा ही कम है किन्तु यूनाइटेड किंगडम, पोलैण्ड,इटली,वियतनाम, काँगो आदि से अधिक है। श्री लंका से पाँच गुना,नेपाल से ढाई गुना तथा भूटान से लगभग आठ गुना बड़ा है।
- राजस्थान के पश्चिम में पाकिस्तान,उत्तर-पूर्व में पंजाब, उत्तर-पूर्व व पूर्व में उत्तरप्रदेश,हरयाणा तथा दिल्ली हैं।  दक्षिण में मध्य प्रदेश व दक्षिण-पश्चिम में गुजरात है।
- राजस्थान की 1070 किलो मीटर लम्बी अंतरराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगी हुई है। इस अंतरराष्ट्रीय सीमा को रेड क्लिफ लाइन कहा जाता है।  राजस्थान के चार जिले -श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर,तथा बाड़मेर पाकिस्तान की सीमा को स्पर्श करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.